सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 17 वर्षीय साहिल की मौत की गुत्थी अभी नहीं सुलझ सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला भेजने का फैसला किया है। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मोहल्ला कायस्थवाड़ा के मुलतानियान निवासी साहिल की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के पिता साबिर ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी एक किन्नर समेत कई लोगों पर साहिल को जबरन किन्नर बनाने का प्रयास करने और विरोध करने पर विषैला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: किन्नर बनाने से इंकार पर किशोर को जहर पिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत...