Saharanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा हलवाई योगेश की मौत का राज
सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: बड़गांव। खुदाबक्सपुर निवासी हलवाई योगेश शर्मा की मौत का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि योगेश की मौत रजवाहे में डूबने से हुई या उसकी हत्या कर शव वहां फेंका गया। रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की आगे की दिशा तय होगी। योगेश शर्मा 15 जुलाई से लापता था। शनिवार को उसका शव नानौता थाना क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत के पास रजवाहे में मिला था। भाई लोकेश ने चार परिचितों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि 15 जुलाई की शाम कुछ लोगों ने फोन कर योगेश को बुलाया था, जिसके बाद रात 10 बजे से उसका मोबाइल बंद हो गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: हलवाई का शव रखकर दो घंटे तक जाम, पुलिस के खिलाफ हंगामा रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.