Saharanpur News: पॉश इलाके में लाखों की चोरियां, पुलिस गश्त पर सवाल
सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शहर में बेखौफ चोरों ने अलग-अलग इलाकों में दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अहमदबाग में रेस्टोरेंट संचालक के मकान को निशाना बनाकर बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी ले उड़े, जबकि नुमाइश कैंप में मोबाइल की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के अहमदबाग निवासी रोहित धींगड़ा हसनपुर चुंगी पर श्रीराम रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनके मुताबिक सोमवार को घर की अलमारी खोली गई तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच में करीब 15 हजार रुपये और 15 से 20 तोला सोने के आभूषण गायब मिले। चोरी हुए जेवरात में अंगूठियां, कुंडल, चेन और मंगलसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.