सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सरसावा। किसान को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री सरसावा की प्रबंध समिति की बैठक बुधवार को डीएम एवं सभापति अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों, गन्ना आपूर्ति और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पिछले पेराई सत्र में निजी चीनी मिलों को आवंटित सरसावा चीनी मिल के पांच बाह्य क्रय केंद्रों को आगामी सत्र में पुन: सरसावा चीनी मिल को आवंटित या सुरक्षित करने पर विचार हुआ। गन्ने की जरूरत पूरी करने के लिए चार नए क्रय केंद्र खोलने की मांग भी रखी गई। प्रबंध समिति सदस्यों ने किसानों की समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। डीएम ने नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में उपसभापति प्रमोद चौहान, प्र...