Saharanpur News: पेपर मिल रोड पर हादसों पर लगेगा अंकुश, वार्ड 39 में लगे तीन हाइट बैरियर
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर ओवरलोड वाहनों की बेलगाम आवाजाही और लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वार्ड संख्या 39 में विश्वकर्मा चौक पर एक और रेलवे फाटक पर दो हाइट बैरियर लगाए गए हैं। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद हुई इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब भारी और ऊंचे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी और सड़क हादसों का खतरा कम होगा। 0-संकरी सड़क पर दौड़ रहे थे भारी वाहन-स्थानीय निवासियों के अनुसार, रेलवे लाइन बिछने के बाद पेपर मिल रोड का दायरा काफी सिमट गया है। सड़क संकरी होने के बावजूद यहां खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डंपर, ऊंची बसें और अन्य भारी वाहन गुजर रहे थे। तेज रफ्तार से दौड़ते इन वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.