सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: नानौता। ग्राम पठानपुरा में खेत में अवैध रूप से पेड़ काटने का विरोध करना एक किसान को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर ठेकेदार और उसके साथियों ने किसान पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पठानपुरा निवासी जुलफिकार अली खान ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में खड़े करीब 200 पॉपुलर के पेड़ ग्राम सिजुड निवासी एक ठेकेदार को बेचे थे। आरोप है कि पेड़ों की कीमत में लगभग 80 हजार रुपये का भुगतान अभी बाकी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: लकड़कट्टे ने खेत से काटे छह हरे पेड़ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब वह खेत पर पहुंचे तो वहां आम सहित कई अन्य पेड़ कटे हुए मिले। उनका आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथी रात के समय ...