Saharanpur News: पेंशनरों के मेडिकल बिल ऑफलाइन जमा कराने की मांग
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल ऑनलाइन जमा करने की अनिवार्यता के खिलाफ पेंशनरों ने नाराजगी जताते हुए ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। रविवार को जनपद कार्यकारिणी की बैठक में चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने पर पेंशनर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी की अध्यक्षता और जिला सचिव सतीश कुमार गर्ग के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा विभाग ने एक अक्टूबर से ऑफलाइन बिल लेना बंद कर दिया है। इससे 80 से 90 वर्ष के बुजुर्गों को इलाज के साथ साइबर कैफे के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कैफे का खर्च भी पेंशनरों को खुद उठाना होगा। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन दावा हो स्वीकार उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को लखनऊ में पेंशनर्स सलाहकार समिति की बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.