Saharanpur News: पूर्व विधायक को धमकी मामले में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और गोली मारने व घर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूर्व विधायक की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शशिबाला पुंडीर एडवोकेट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें स्पीड पोस्ट से एक पत्र मिला था। पत्र में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के साथ जनसुनवाई बंद करने की धमकी भी दी गई थी। इसके अलावा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मांगने की चेतावनी दी गई थी। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पूर्व विधायक ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा था कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.