Saharanpur News: पूर्व विधायक को गोली मारने की धमकी, 10 लाख की रंगदारी मांगी
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर को स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र में गोली मारने और घर को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्र भेजने वाले ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही उन्हें जनसमस्याओं की सुनवाई बंद करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मांगने से दूर रहने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ने एसएसपी समेत पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी है। पूर्व विधायक के मुताबिक, सोमवार शाम उनके पास स्पीड पोस्ट से एक पत्र पहुंचा। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह किसी ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी होगी, लेकिन पत्र खोलने पर उसमें धमकी भरी बातें लिखी मिलीं। पत्र में भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए गोली मारने और घर को बम से उड़ाने की धमकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.