Saharanpur News: पूर्व पालिका अध्यक्ष के 12 वर्षीय बेटे का निधन, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: सरसावा। मोहल्ला पोस्ट ऑफिस वाली गली निवासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजेंद्र मोगा के 12 वर्षीय बेटे नमन मोगा का मंगलवार देर रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। नमन करीब एक वर्ष से बीमार थे और दिल्ली स्थित एम्स में उनका उपचार चल रहा था। इकलौते बेटे के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोगा परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। नमन के मामा और प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक भी देर रात सरसावा पहुंचे। बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे रायपुर रोड स्थित श्मशान घाट पर नमन का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार में अब नमन का छोटा भाई रह गया है। इस दौरान नकुड़ विधायक मुकेश चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.