सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: चिलकाना। पूर्व चेयरपर्सन सुरय्या जमाल के शव को भारी भीड़ ने नम आँखों से सुपुर्द ए खाक कर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित नगर के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी, विधायक मुकेश चौधरी के प्रतिनिधि विकेश चौधरी, पूर्व सांसद हाजी फजलुरर्हमान पूर्व विधायक मसूद अख्तर, सरफराज खान, फिरोज आफताब, सायमा मसूद,हमजा मसूद, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, साहिल खान, सहित हजारों लोग शामिल रहे। वहीं, नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में सुरय्या जमाल के निधन के अवसर पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में सुरैया जमाल की याद में मोहल्ला कोठी वाला पीठ मैदान में एक पौधा रोपित किया गया। शोक सभा में चैयरमैन फूल बानो अंसारी, ...