सहारनपुर, सितम्बर 5 -- Saharanpur News: रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का रंग देखने को मिला। जन्मोत्सव के लिए पूरे परिसर को कृष्ण जन्माष्टमी की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और जन्मोत्सव पर आधारित मनमोहक झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को दर्शाया गया। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। विभिन्न झांकियों का अवलोकन करते हुए एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने पुलिस परिवार के सदस्यों और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा...