Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गौकश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिस टीम की गौकशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ग्राम शक्लापुरी कट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि बाबर कालोनी में कुछ लोग गोवंश को गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टॉर्च की रोशनी डाली तो संदिग्धों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पीछा करने पर बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें बैंक वाली गली रसूलपुर निवासी महमूद पुत्र बशीर अहमद के दायें पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में पकड़ा गया। साथी इरफान पुत्र सुबराती, निवासी गली नंबर 2 विश्वास कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.