Saharanpur News: पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की स्मैक , एक गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 13 -- Saharanpur News: गंगोह संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने 60.40 लाख रुपये कीमत की 320 ग्राम स्मैक, अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ऑपरेशन सवेरा 2.0 के तहत गंगोह पुलिस ने खानपुर ताताहेड़ी चौराहे के पास उक्त कार्रवाई करते हुए गांव धलापड़ा निवासी मुकरीम को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर निकला। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, अवैध हथियार और अन्य गंभीर धाराओं के 17 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है, जबकि फरार साथी की तलास में लगातार दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.