Saharanpur News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर यूट्यूबर भाइयों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: हसनपुर चुंगी स्थित पुलिस चौकी से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर सौरभ कम्युनिकेशन में माइक लेने पहुंचे दो यूट्यूबर भाइयों पर ईंट और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। मारपीट में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुदाबकशपुर निवासी विवेक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उसका भाई नितिन यूट्यूब चैनल चलाते हैं। तहरीर के मुताबिक अनमोल उनके साथ कैमरामैन का काम करता था और उनके पास मौजूद माइक सौरव कम्युनिकेशन पर रखे होने की जानकारी दी थी। इसके बाद 8 अगस्त को दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों भाई माइक लेने दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि वहां सौरव, अमित, मोहित और अन्य युवकों ने दोनों पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। हमले में विवेक को गंभीर चोटें आईं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.