सहारनपुर, जुलाई 3 -- Saharanpur News: अंबेहटा। पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर खड़ी एक बस से अज्ञात चोर रात में बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संजय गुप्ता ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने बस घर के बाहर खड़ी की थी। गुरुवार सुबह बस के पास पहुंचे तो उसमें लगी हजारों रुपये कीमत की बैटरियां गायब मिलीं। घटना से इलाके में दहशत और नाराजगी है। संजय का कहना है कि पुलिस चौकी इतनी नजदीक होने के बावजूद चोर आसानी से वारदात कर फरार हो गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बैटरियां बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...