Saharanpur News: पुलिस चौकी के सामने कार से स्टंट
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: गंगोह। नानौता चौक स्थित पुलिस चौकी के सामने यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का वीडियो सामने आया है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे का बताए जा रहे वीडियो में सफेद रंग की बोलेरो की छत पर आधा दर्जन से अधिक युवक बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ युवक कार के दरवाजों पर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर युवकों के स्टंट करते वायरल वीडियो ने चौकी के सामने यातायात निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन की पहचान कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.