सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: गंगोह । शिव शक्ति मंदिर में चला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का देव मर्तियों की विधिवत स्थापना, यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देव मर्तियों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। यज्ञाचार्य अनुज शास्त्री के निर्देशन में पं. जगपाल, पं. अनिल जमदग्नि, सचिन दीक्षित, गोपाल, अमित, दीप तथा स्वामी हरेकृष्ण महाराज की टीम ने वैदिक विधि-विधान से सभी अनुष्ठान संपन्न कराए।यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रेशमा, राखी, प्रवेश, पुष्पा, बीरमती, पायल प्रजापति, खुशी पांचाल, प्रेमो देवी, कमलेश, पूनम, मंजू, सुशील देशवाल, देवीचंद, संदीप तायल, सेवकराम आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मूर्ति प...