सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर शहरी क्षेत्र में वर्ष 2018 में लगाए गए पुराने ईईएसएल स्मार्ट मीटरों को चरणबद्ध तरीके से नवीन स्मार्ट पोस्टपेड मीटर से बदला जा रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार पुराने मीटर काफी समय से संचालित होने के कारण इनमें तकनीकी एवं कम्युनिकेशन संबंधी समस्याएं आने की संभावना रहती है। बरसात के मौसम में भी ऐसे मीटरों में खराबी की आशंका बढ़ जाती है, जिससे मीटर रीडिंग और बिलिंग प्रभावित हो सकती है। विद्युत विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर सही विद्युत बिल उपलब्ध कराने और बिलिंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुराने स्मार्ट मीटरों को नए स्मार्ट पोस्टपेड मीटर से प्रतिस्थापित किया जा रहा है। नए मीटर से सटीक रीडिंग, समय पर मासिक बिल तथा बेहतर बिलिंग व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसके अलावा एसएमएस, ई-म...