Saharanpur News: पुराने विवाद में पड़ोसियों का हमला, भाई और पत्नी को पीटा
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर पीड़ित के भाई और पत्नी को घायल कर दिया। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गोकलपुर निवासी पीड़ित मुकेश पुत्र धर्म सिंह की तहरीर के अनुसार, पांच अगस्त की शाम करीब सात बजे पड़ोसी सावन पुत्र नाथीराम और घोलू पुत्र नाथीराम पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके भाई संदीप और पत्नी को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.