Saharanpur News: पुरानी रंजिश में लूट की कहानी गढ़ने का आरोप, दोनों पक्षों का चालान
सहारनपुर, जुलाई 4 -- Saharanpur News: अंबेहटा। खेड़ा अफगान क्षेत्र में बाइक सवार से लूट और हमले के मामले में नया मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पड़ताल में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा मिला है। इसी आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151 में चालान किया गया। रनियाला दयालपुर निवासी विक्की ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गुरुवार रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यूपी पुलिस में तैनात अपनी बहन को लेने जाते समय गांव मोहद्दीनपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर रोककर मारपीट की, सिर पर तमंचे की बट से हमला किया और 2500 रुपये लूट लिए। वहीं पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर विक्की ने आरोप लगाया, उनसे उसका पहले से विवाद चल रहा है। विक्की के खिलाफ पहले से छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.