Saharanpur News: पीजीआई से डिस्चार्ज होकर घर लौट रहे युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, नवम्बर 17 -- Saharanpur News: पीजीआई से डिस्चार्ज होकर घर लौट रहे एक युवक पर कलसिया बस स्टैंड के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है, कि हमलावरों ने उसे घेरकर पिटाई की और उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने एक युवक को नामजद कराते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में गांव कलसिया निवासी दीपक ने बताया, कि 14 नवंबर को वह चंडीगढ़ पीजीआई से घर लौट रहा था। रास्ते में कलसिया बस स्टैंड पर एक दुकान के पास रुका, तभी पीछे से आए कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है, कि हमलावरों ने उससे 20 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बना ली। पुलिस ने दीपक की तहरीर पर गांव नगला झंडा निवासी अदनान को नामजद करते हुए अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.