सहारनपुर, अगस्त 17 -- Saharanpur News: सरसावा, संवाददाता। शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने हुई। युवक अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गया है। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पहचान नगर की राधा स्वामी कॉलोनी निवासी भगत सिंह उर्फ मोंटी थापा (38) पुत्र राम सिंह थापा के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात वह अपनी बुलेट से घर लौट रहा था। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने एक पिकअप ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर गया और पिकअप उसके ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंचे...