Saharanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पशु व्यापारी की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: देवबंद। खेड़ा मुगल चौकी क्षेत्र में पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पशु व्यापारी निसार (60) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है। नागल थाना क्षेत्र के गांव नोजली निवासी पशु व्यापारी निसार गुरुवार को बाइक से खेड़ा मुगल गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को सामनेसे सीधी टक्कर मारदी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए देवबंद स्थित सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच उपारांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.