Saharanpur News: पिकअप की टक्कर से पलटा थ्री व्हीलर, सात श्रद्धालु घायल
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी कब्जे में ले ली है। हादसा सुबह करीब तीन बजे कस्बे के मंडी चौक के पास हुआ। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के झमोला गांव निवासी अर्जुन पुत्र रामप्रसाद हिमाचल से दवाइयां लेकर रुद्रपुर जा रहा था। कस्बे के पास चालक को नींद की झपकी आने से पिकअप शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के थ्री व्हीलर से टकरा गई। घायलों में शामली निवासी जगपाल पुत्र मंगता, मुजफ्फरनगर निवासी राजेंद्र पुत्र ओंकार, बागपत निवासी मांगी पत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.