सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पार्षद प्रतिनिधि नितिन जाटव के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद की। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि अमन पुत्र भगतराज की तहरीर पर सौरभ पुत्र छोटेलाल और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में अमन बाल-बाल बच गया था। रंजिश में आरोपियों ने पार्षद प्रतिनिधि के कार्यालय के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस ने सौरभ को माल गोदाम रोड स्थित पुराने बंद पड़े प्लेटफॉर्म के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...