सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गांधी कॉलोनी स्थित बाबा लाल दास रोड के शिव मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के 25वें दिन सावन के अंतिम सोमवार पर पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक पूजन और जलाभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने स्वयं मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। कथा व्यास पंडित कन्हैया लाल ने भगवान शिव की स्तुति के साथ पूजन की शुरुआत कराई। इसके बाद उनके मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंगों पर जल अर्पित किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: 108 यजमानों ने किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार क...