सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुहालका में पारिवारिक कलह के बीच 28 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव रुहालका निवासी सत्तार के परिवार में कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को सत्तार का बेटा शहबान घर के एक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की से देखा तो शहबान छत के पंखे से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ प्रिया यादव, इंस्पेक्टर और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर प...