Saharanpur News: पशु चिकित्सक की मौत पर सस्पेंस, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: मनोहरपुर गांव में पेड़ से लटके मिले पशु चिकित्सक राजवीर की मौत का राज अभी नहीं खुल सका है। घटना के करीब 36 घंटे बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। दूसरी ओर, परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई सोतम सिंह का कहना है कि राजवीर देहरादून स्थित अपने निवास से बिहारीगढ़ के सतपुरा में एक पशु के उपचार के लिए निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.