Saharanpur News: परिवार सहित आत्मदाह की धमकी देना पड़ा भारी, भेजा जेल
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: नागल। सोहनचिडा निवासी एक कथित भाजपा नेता को पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए परिवार सहित खुदकुशी करने की सूचना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रसारित करना भारी पड़ गया। पुलिस ने सुबह सवेरे नेताजी को घर से पकड़ कर शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। सोहनचिड़ा निवासी एक कथित भाजपा नेता शाहनवाज मलिक का गांव में दूसरे पक्ष से वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। शाहनवाज मलिक विवादित जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हैं। मामले में कई बार मारपीट व जानलेवा हमले जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। रविवार सुबह शाहनवाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन उसकी मदद नहीं कर रहा है, और वह अपने परिवार सहित दोपहर 12 बजे आत्मदाह करेगा जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। परिवार सहित आत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.