सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: सहारनपुर। परिचालन संबंधी कार्यों के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके तहत रेलवे ने दो ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट कर संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तीन अगस्त को दिल्ली-सहारनपुर मेमू रद्द ट्रेन संख्या 64559 दिल्ली-सहारनपुर मेमू तीन अगस्त को रद्द रहेगी। यह ट्रेन दोपहर 1:35 बजे दिल्ली से रवाना होकर शाहदरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, परतापुर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, खतौली होते हुए शाम सात बजे सहारनपुर पहुंचती है। इसी तरह ट्रेन संख्या 64560 सहारनपुर-दिल्ली मेमू भी तीन अगस्त को रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- चार ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार यह ट्रेन सुबह 5:10 बजे सहारनपुर से रवाना होकर सुबह 9...