Saharanpur News: पत्नी से मारपीट का विरोध किया तो मां को पीटा
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: नागल। साधारणसिर में शनिवार सुबह पत्नी के साथ मारपीट का विरोध करना एक युवक की मां को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने पत्नी के साथ मारपीट के बाद बीच-बचाव करने पहुंची मां मंथलेश के साथ भी मारपीट की और उसे घर से निकल जाने को कह दिया। मंथलेश ने बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, नासिपुर डिगोली निवासी विवाहिता मेनका ने अपने देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर में मेनका ने बताया कि मायके से कपड़े नहीं लाने को लेकर देवर ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर सुनकर पति राहुल बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मेनका ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.