Saharanpur News: पति ने पत्नी और दो बच्चों को मकान में किया बंद, स्काई लिफ्ट से पुलिस ने सुरक्षित उतारा
सहारनपुर, नवम्बर 19 -- Saharanpur News: सरसावा। अम्बाला रोड स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बुधवार शाम पति-पत्नी के विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को मकान में बंद कर दिया। काफी देर तक मकान में कैद रहने से परेशान महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका की स्काई लिफ्ट की मदद से महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नगर कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने पत्नी और अपने 10 व छह वर्षीय दोनों बेटों को मकान में बंद कर दिया। इतना ही नहीं, वह खुद भी मकान की निचली मंजिल में अंदर से कुंडी लगाकर बैठ गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकल पाने पर महिला ने डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.