सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: नागल। दीवाली पर पटाखा बाजार की व्यवस्था परखने के लिए मंगलवार को एसडीएम विजय प्रताप सिंह और सीओ अमित सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के साथ बाजार स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यापारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस बार पटाखा बाजार ब्लाक चौराहे के निकट बहुउद्देशीय किसान सहकारी समिति के पुराने भट्टे वाले परिसर में लगेगा। सीओ अमित सिंह ने बताया कि पहले बाजार सब्जी मंडी में लगता था, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते स्थान बदल दिया गया। एसडीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने या निर्धारित स्थल से बाहर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पटाखा भंडारण में नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- Ara News: पीरो और तरारी में पटाखों दुकानों की सघन...