सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: पंत विहार, आईटीसी रोड पर विवादित भवन को दोबारा सील करने पहुंची सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम का विरोध करने के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसडीए के अवर अभियंता प्रदीप कुमार गोयल ने एक आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से अभद्रता का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार राजेंद्र कुमार के मकान के पूरब दिशा में करीब 20 गुणा 60 फुट क्षेत्र में बने दो मंजिला भवन के सेटबैक को कवर कर द्वितीय तल पर कमरे और हॉल बनाए गए थे। स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाने पर प्राधिकरण ने वाद दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सुनवाई में पक्ष नहीं रखने पर 18 जून 2026 को भवन सील कर दिया गया। अनिल कुमार ने 25 जुलाई और 29 जुलाई को सील खोलने का अनुरोध किया। सचिव के आदेश पर मापन और शमन मानचित्र के लिए 10 अग...