Saharanpur News: पंजाबी बाग में घरों में घुसी गोह, मची अफरातफरी
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: हकीकत नगर स्थित पंजाबी बाग में रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक जंगली जीव (गोह/पटरागौ) कई घरों में घुस गया। वैष्णो धाम तिराहे के पास दोपहर करीब दो बजे नेवले की तरह दिखने वाले इस जंगली जीव को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को देनी चाही लेकिन फोन रिसीव नहीं होने का आरोप है। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद सुधीर पंवार ने मेयर डॉ अजय कुमार सिंह को जानकारी दी। मेयर के फोन करने पर वन महकमा जगा और मामले की जानकारी पर वन विभाग तथा स्थानीय युवकों ने काफी मशक्कत के बाद ढूंढकर गोह को पकड़ा। बाद में उसे सुरक्षित ढमोला नदी के किनारे छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद सुधीर पंवार ने बताया कि गोह कई घरों में घुस गई थी, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.