सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंहेड़ा खास में घर के बाहर खेलने को निकला आहद (4) को संदिग्ध परिस्थियों में गायब हुए नो माह बीत गए हैं, लेकिन गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक उसका सुराग लगाने में नाकाम साबित हुई है। पुत्र के मिलने के इंतेजार में परिवार ने एसएसपी को पत्र भेजकर मासूम उसे ढुंढ़ने की गुहार लगाई है। बीते वर्ष 19 नवंबर को गांव बंहेड़ा खास आहद घर के पास ही निर्माणाधीन घेर में दो अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए गया था। इसी दौरान मासूम आहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- ट्रेन से चोरी हुए मासूम को दो साल बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस हालांकि घेर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक की गई तो उसमें केवल दो बच्चे वापस आते दिखाई दिए थे जबकि उनके ही साथ खेलने गया...