सहारनपुर, नवम्बर 19 -- Saharanpur News: विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का सपना दिखाकर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव मिर्जापुर निवासी दो युवकों को एजेंट ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूस भेज दिया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उनके पासपोर्ट और दस्तावेज छीन लिए गए और जबरन रूसी सेना में भर्ती करा दिया गया। युद्ध क्षेत्र में तैनाती से दोनों युवक दहशत में हैं। वीडियो कॉल के जरिए युवकों ने परिजनों से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है। वहीं, बेटों की सलामती और घर वापसी को लेकर परिवार परेशान हैं। गांव मिर्जापुर निवासी अमित पुत्र सुशील और गंगाराम पुत्र मुवासी को करीब दो माह पहले एक एजेंट ने रूस में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। परिजनों के मुताबिक, इसके एवज में एजेंट ने लाखों रुपये भी लिए। आरोप है कि ...