सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: देवबंद। नीट-यूजी परीक्षा में नगर क्षेत्र के युवाओं का शानदार प्रदर्शन ने देवबंद का मान बढ़ाया। शुक्रवार को परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को घरों में खुशी का माहौल रहा वहीं उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया गया। नीट-यूजी के घोषित नतीजों में देवबंद के होनहार छात्र मोहम्मद यासीर ने 627 अंक प्राप्त किए। यासीर की आल इंडिया रैंक (एआईआर) 3827 प्राप्त करने पर उनके घर में खुशी का माहौल बना था। पिता शहजाद उस्मानी के घर मुबारकबाद देने वालो का सिलसिला जारी था। अफ्फान के परिवार समेत देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज एवं जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के चिकित्सकों व शिक्षकों ने भी हर्ष जताया है। यह भी पढ़ें- नीट में सफल होकर अनुष्का ने अपने दिवंगत डॉक्टर माता-पिता को दी श्रद्धांजलि उधर, गोपाली गांव निवासी वा...