सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला रायफल क्लब और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सब यूथ, यूथ और जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में जिले के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और जिला रायफल क्लब के सचिव देवसुमन ने किया। मंडलीय क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया, जबकि शूटिंग प्रशिक्षक गौरव कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. रूपेश कुमार ने ख...