Saharanpur News: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा, 53 लाख की ठगी
सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: सहारनपुर/मिर्जापुर, संवाददाता। शेयर मार्केट और निवेश योजनाओं में मोटे मुनाफे का लालच देकर 53 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी के दो मामलों में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने रकम लौटाने की मांग करने पर धमकाने के भी आरोप लगाए हैं। पहला मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है। शामली के दयानंद नगर निवासी दीपक कुमार ने कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि परिचित अभिषेक सैनी ने उसकी मुलाकात रुड़की निवासी दिनेश कुमार से कराई। दिनेश ने खुद को इंटरनेशनल शेयर मार्केट का कारोबारी बताते हुए हर माह साढ़े पांच प्रतिशत मुनाफे का भरोसा दिया। आरोप है कि सात दिसंबर 2024 को तहसील सहारनपुर में 27 लाख रुपये नकद दिए गए। 50 रुपये के स्टाम्प पर एग्रीमेंट हुआ और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.