Saharanpur News: नाली का कचरा निकालने को लेकर महिला से मारपीट का आरोप
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: चिलकाना। गांव नथमलपुर में नाली में जमा कचरा निकालने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नथमलपुर निवासी काजल पत्नी विक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने घर के बाहर पानी की निकासी के लिए बनी नाली में फंसा कचरा निकाल दिया था। आरोप है कि इसका विरोध करते हुए गांव निवासी सुरेश, सुखबीर और अजय ने उसके साथ गाली-गलौज की। महिला का आरोप है कि घर में पुरुषों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर तीनों आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर में चोट लग गई। कुछ देर बाद परिजन काम से लौटे तो महिला को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.