सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सरसावा। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को नकुड़ रोड स्थित हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर पर आरोपी अनुज पुत्र यशपाल निवासी वाल्मीकि बस्ती, सैदपुरा रोड सरसावा के खिलाफ नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...