सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। उसे गांव कलसिया निवासी अजीम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है, कि काफी तलाश के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चला। तहरीर में इस घटना में इसरार निवासी कलसिया, इस्लाम व शानी निवासी झंझेड़ी पठानपुरा की भी सहमति होने का आरोप लगाया गया है। उसने आशंका जताई है, कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...