Saharanpur News: नाबालिग के अपहरण का आरोप, एसएसपी से शिकायत
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग के अपहरण और देहरादून ले जाकर गलत हरकत किए जाने के आरोपों को लेकर परिजनों ने बुधवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। परिजनों ने बेटी का बयान दोबारा दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों के मुताबिक पांच अगस्त को नाबालिग ट्यूशन से लौट रही थी। आरोप है कि गांव के कुछ युवक उसे कार से देहरादून ले गए, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। परिवार का आरोप है कि बयान और मेडिकल जांच के दौरान बच्ची पर दबाव बनाया गया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसे कुछ सुंघाकर बेहोश किया गया था। परिवार ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए दोबारा बयान दर्ज कराने की मांग की है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.