सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नानौता नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर लगाए गए देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। बुधवार को पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा तथा पूर्व डीसीडीएफ चैयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में हुआ सराबोर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी तथा जिला...