सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: नानौता। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की नानौता शाखा के तत्वावधान में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला का 823वां जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने महाराजा रणवीर सिंह रोहिला के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन और योगदान को याद किया। नगर के गंगोह मार्ग स्थित सचिन रोहिला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के जिला मंत्री विजेंद्र सिंह रोहिला और शाखा अध्यक्ष हितेंद्र सिंह रोहिला ने महाराजा रणवीर सिंह रोहिला एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख ज्योत प्रज्ज्वलित कर तथा माल्यार्पण करके किया।इस यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा दौरान जिला मंत्री विजेंद्र सिंह रोह...