Saharanpur News: नानौता में धूमधाम से निकली 69वीं श्री कृष्ण लीला शोभायात्रा
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: नानौता। श्री कृष्ण लीला कमेटी द्वारा आयोजित 69वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में श्री कृष्ण लीला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य विवेक नामदेव ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सोमवार को भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों से सजी शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा नगर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष विकास चारण पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.