Saharanpur News: नानौता-बड़गांव मार्ग पर रेलवे फाटक शनिवार रात 8 से सुबह 7 बजे तक रहेगा बंद
सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- Saharanpur News: नानौता। रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते नानौता-बड़गांव-देवबंद मार्ग पर स्थित फाटक संख्या 117/एसपीएल शनिवार रात 8 बजे से रविवार सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ), शामली ने बताया कि रेलवे फाटक की मरम्मत के कारण इस दौरान सड़क यातायात को किलोमीटर 120/13-14 स्थित एलएचएस-118 से डायवर्ट किया जाएगा। संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को सूचना भेजकर आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। वहीं वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.