Saharanpur News: नाग पंचमी और सावन सोमवार का महासंयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सहारनपुर, अगस्त 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नाग पंचमी और सावन के सोमवार के महासंयोग पर सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर शिवालयों में पहुंचने लगे। मंदिरों में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन सोमवार और नाग पंचमी के विशेष संयोग को लेकर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सावन सोमवार का उपवास रखा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.